{"_id":"63cee472e5272935e442aca9","slug":"workers-met-with-bjp-president-moradabad-news-mbd454439439-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले समन्वय समिति के पदाधिकारी, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले समन्वय समिति के पदाधिकारी, दिया ज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में व्यापारियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना तो शुरू कर दिया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर उनमें असंतोष बरकरार है। व्यापारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने इस मामले में सोमवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। हालांकि सोमवार को भी अधिकांश व्यापारी अतिक्रमण हटाते रहे।
सोमवार शहर के एक होटल में चल रहे भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन पर कई आरोप लगाए। कई व्यापारियों के साथ अभद्रता करने समेत व्यापारियों का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को मामले की जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय चुनाव के प्रत्याशी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो और भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा को भी इस पूरे प्रकरण से अवगत करवाते हुए व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने की मांग की। इस मौके पर समन्वय समिति के संयोजक गिरीश भंडूला, विजय मदान, हरीश भसीन, अजय नारंग, नितिन राज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो