फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women took out a grand Kalash procession

Moradabad News: महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Women took out a grand Kalash procession
कांठ। मोहल्ला चौकबाजार स्थित श्री यादव यदुवंशी शिव मंदिर में शुक्रवार को प्रतिमाओं की विधिविधान से प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नगर में मूर्तियों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। जिसमें शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में बीस अप्रैल से पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ था। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शुक्रवार को अंतिम दिन सबसे पहले नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्राण-प्रतिष्ठा के लिए लाई गईं भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी, गौरी शंकर, श्री राम दरबार, लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण, वीर हनुमान, भैरव जी आदि की प्रतिमाएं भी शामिल रहीं। महिलाएं भव्य कलशों को अपने सिर पर धारण किए चल रही थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद पंडित सुरेंद्र शर्मा और पंडित शुभम शास्त्री ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए सभी प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा और स्थापना कराई। जिससे मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। अंत में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर बबली यादव, आशु यादव, अंकित यादव, राजेंद्र सिंह, राजेश यादव, विपिन कुमार, अंकुर यादव, हरि सिंह यादव व ललता प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed