फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women should contribute to the development of the country by becoming literate: Singh

महिलाएं साक्षर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें : सिंह

Tue, 30 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Women should contribute to the development of the country by becoming literate: Singh
ठाकुरद्वारा। जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि महिलाएं देश और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि स्वयं और अपने पूरे परिवार को साक्षर बनाएं। देश के विकास और समाज सेवा अपनी भागीदारी को बढ़ाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति वर्तमान में पहले से अधिक सम्मानजनक बढ़ी है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी हासिल कर अपनी जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निभा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से कंधे से कंधा मिलाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय पुरुषों के बराबर महिलाओं का भी है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक किया कि वह किसी के झांसे में न आए और कोई भी कार्य या कहीं भी आवेदन करने से पहले उसकी ऑनलाइन जांच कर लें ठगी का शिकार होने से बचें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में एसडीएम प्रीति सिंह के साथ 13 कृषक दुर्घटना, नदी में डूबे सांप काटने से हुई मृत्यु बाले प्रभावित परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संग्रह अमीन वेद प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed