{"_id":"5a1731014f1c1b60678bd272","slug":"women-killed-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहमान बन आए बदमाशों ने महिला को गला घोंटकर मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहमान बन आए बदमाशों ने महिला को गला घोंटकर मारा
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
कांठ में महिला की हत्या कर दी गई
- फोटो : net image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार रात महिला नईम जहां (35) की गला घाेंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नईम जहां की छह साल की बेटी का भी दुपट्टे से गला घोंट दिया और उसे मरा समझकर भाग निकले। बाद में होश में आई बेटी ने पुलिस को बताया कि हत्यारे तीन थे। इनमें एक बूढ़ा था, दो लड़के थे।
वे शाम को मेहमान बनकर आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। घर में आरोपियों का लाल रंग का मफलर भी मिला है। नईम जहां का विवाह 15 साल पहले डिलारी क्षेत्र के गांव मुस्तापुर बहेड़ा निवासी नूरहसन से हुआ था। नूरहसन रोजगार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। ससुराल वालों से अनबन रहने पर नईम जहां छह साल से मायके में रह रही थी। नईम वारदात के वक्त अपनी छोटी बेटी महक (6) के साथ घर में अकेली थी। बुधवार शाम साढे़ सात बजे तीन लोग उसके घर पर मेहमान बनकर आए। देर रात उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।