फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women from the Manav Utthan Seva Samiti took out a Kalash Yatra.

Moradabad News: मानव उत्थान सेवा समिति की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Women from the Manav Utthan Seva Samiti took out a Kalash Yatra.
बिलारी। मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह सतपाल जी महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर बिलारी में सद्भावना शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली। बाद में पौड़ाखेड़ा मंदिर में आयोजित सत्संग में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

कलश यात्रा पौड़ाखेड़ा मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा को भाजपा नेता विश्वास यादव, विकास गुप्ता अधिवक्ता, किशनलाल प्रजापति और देशराज सिंह आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष प्रेरणादायी संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। यात्रा शाहबाद रोड, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, गांधी पार्क, नई सड़क बाजार में होते हुए अंत में पौड़ाखेड़ा मंदिर पर पहुंची। महापुरुषों के चित्रों, बच्चों की मनमोहक झांकियों और आध्यात्मिक नारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

सत्संग में महात्मा विजेताबाई ने कहा कि संतों का सत्संग बड़े भाग्य से मिलता है। इसके प्रभाव से मानव दुख रूपी संसार से मुक्त हो जाता है। मानव का महान गुण सद्भावना है। सत्संग के अंत में आरती हुई और बाद में भंडारे में बड़ी संख्या में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर देशराज सिंह, मुनेश प्रजापति, दिनेश कुमार, हरवंश मौर्य, कुंवरपाल सिंह व मनोज कुमार सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed