फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women beaten inhimgiri coloney

हिमगिरी कालोनी में महिला पर पति ने घर घुसकर किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
women beaten inhimgiri coloney
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी महिला से उसके पति ने मारपीट की।
विज्ञापन

हिमगिरी कॉलोनी निवासी महिला नईमा खातून ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 25 जुलाई 2016 में नई दिल्ली के खानपुर निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपने मायके आ गई थी। महिला ने बताया कि शनिवार को दामाद चाकू लेकर घर में घुस आया। उसने चाकू से पत्नी पर वार किया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ ले गई। एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed