फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women above 45 years of age will be able to go alone on Haj

Moradabad News: 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अकेले जा सकेंगी हज पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Women above 45 years of age will be able to go alone on Haj
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हज 2024 की यात्रा के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिले से 1500 से अधिक लोगों के हज पर जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बार 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अकेले हज पर जा सकेंगी।
पीतलनगरी मुरादाबाद से हर साल प्रदेश के अन्य जिलों से अधिक लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इस बार भी हज पर जाने को लेकर लोगों में उत्साह है। पिछले साल जिले से करीब 1400 लोग हज पर गए थे। जबकि इस बार यह संख्या 1500 पार होने की उम्मीद है। हजयात्रा पर जाने के इच्छुक लोग 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज ट्रेनर मुख्तार असलम ने बताया कि पिछले साल तक हज पर कोई भी महिला अकेले नहीं जा सकती थी। इसके लिए उसे चार के ग्रुप में जाना पड़ता था या फिर उसे मेहरम के साथ। लेकिन इस बार 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अकेले भी हज पर जा सकती हैं। इसकी छूट हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

दो साल से कम उम्र का बच्चा भी ले जा सकेंगी
कोरोना के बाद पिछले साल 16 साल से कम उम्र के बच्चे को हज पर साथ ले जाने पर पाबंदी थी, लेकिन कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद इस बार दो साल से कम उम्र के बच्चों को भी हज पर जाने वाले माता-पिता साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सिर्फ अजीजिया श्रेणी में ही हो रहे आवेदन

हज ट्रेनर मुख्तार असलम ने बताया कि इस बार हज के लिए सिर्फ अजीजिया श्रेणी में ही आवेदन स्वीकार होंगे। पिछले साल भी इसी श्रेणी में हुए थे। कोरोना काल से पहले यह आवेदन तीन श्रेणी ग्रीन, व्हाइट, अजीजिया में होते थे।
ऐसे करें आवेदन, यह भी रखे ध्यान

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आवेदक ऑनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप हज सुविधा के माध्यम से आवेदन स्वयं अपने एंड्रायड मोबाइल पर अथवा साइबर कैफे से ऑनलाइन करा सकेंगे। आवेदन के समय कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। एक कवर में एक परिवार के अधिकतम चार व न्यूनतम एक वयस्क व दो इंफेंट आवेदन कर सकेंगे।

अभिलेख में पता भिन्न होने पर साक्ष्य के तौर पर देने होंगे ये अभिलेख
आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर आवासीय प्रमाण, पासपोर्ट की फोटो प्रति मान्य होगी। यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है, अथवा अन्य राज्य का है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे-आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली, टेलीफोन बिल, लैंडलाइन) पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना एवं वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा। आवेदकों की न्यूनतम व अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

आवेदन के लिए यह सात प्रमुख दस्तावेज आवश्यक
पासपोर्ट, आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक अकाउंट, कोविड टीका का प्रमाणपत्र, ब्लडग्रुप, व्हाइट बैकग्राउंड का एक पासपोर्ट साइज फोटो।
कोविड-19 टीका आवश्यक
प्रत्येक आवेदक के लिए मान्यता प्राप्त कोविड-19 की वैक्सीन लगी होनी अथवा उड़ान से एक माह पूर्व लगवाना आवश्यक होगा। तभी यात्रा की अनुमति होगी।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में हज आवेदक, हज-2024 से संबंधित जानकारी के लिए दिल्ली इम्बारकेशन के अंतर्गत वरिष्ठ सहायक अथर अली के सीयूजी नंबर-7310103531 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल आईडी shcuplko@rediffmail.com पर मेल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed