फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's throat slit in Moradabad; face burned to conceal identity.

Moradabad News: मुरादाबाद में महिला की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman's throat slit in Moradabad; face burned to conceal identity.
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के जंगल में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी जला दिया। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत मालिक के बेटे ने शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीमों ने जांच की। देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के चककालीलेट निवासी किसान कल्लू सिंह का खेत पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के नजदीक है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कल्लू सिंह का बेटा प्रदीप कुमार खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि खेत में एक महिला का शव पड़ा था। चेहरा और आधा शरीर जला हुआ था। गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ लग रहा था। प्रदीप ने इसकी सूचना मौढ़ा तैय्या गांव के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ हाईवे वरुण कुमार और पाकबड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। टीमों ने जांच पड़ताल की और मौके से नमूने जुटा गए। घटनास्थल के पास ही चप्पल, जले हुए कपड़े के टुकड़े, टूटी हुईं चूडियां भी मिलीं। घटनास्थल से अमरोहा जिले की सीमा कुछ ही दूरी पर है। इस लिए मुरादाबाद के थानों के अलावा अमरोहा के थानों में भी महिला का शव मिलने की सूचना भेजी गई। देर रात तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से संभावनाएं जताई जा रही हैं कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव यहां फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 30 साल के आस पास रही होगी। बिछुए से महिला शादीशुदा लग रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed