फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's bag containing jewellery and cash looted

Moradabad News: महिला का जेवर और नकदी भरा बैग लूटा

Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's bag containing jewellery and cash looted
ठारकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर शरीफनगर के सराफ की दुकान से जेवर खरीद कर जा रही महिला का बैग दिन दहाड़े सड़क पर झपट्टा मार कर छीनकर नकाबपोश बदमाश फरार हो गया। महिला के बैग में चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सीओ और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने महिला के साथ घटना की जांच की। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन बदमाश का पता लगाने में सफलता नहीं मिली। गांव मदारपुर निवासी रश्मि शर्मा अपनी जेठानी सोनी शर्मा के साथ सोमवार को शरीफनगर के सुभाष वर्मा ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। उसने वहां से 4100 रुपये की एक चांदी की पाजेब खरीदी, एक आर्टिफिशियल जेवर भी खरीदा और उसे अपने बैग में रख लिया। महिला शरीफ नगर से अपनी जेठानी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव के लिए चल पड़ी जब वह गांव को जाने वाले स्योहारा मार्ग पर स्थित दारापुर मदारपुर मोड़ पर अपराह्न करीब 2:50 बजे पहुंची तो वहां ई रिक्शा थोड़ा धीमा हुआ इस पर पीछा कर रहा नकाब पोश बदमाश ई रिक्शा के करीब आया और उसने रश्मि शर्मा के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले महिला के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिर महिला को लेकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। वहां पर घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच की। फिर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन बदमाश का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में कुछ सुराग मिले हैं इसमें शामिल बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed