फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman wrote 'sale of house' on wall after troubling by neighbor In amroha

घर की दीवार पर लिखवाया 'मकान बिकाऊ है', 'यहां हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है'

Wed, 18 Sep 2019 01:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
woman wrote 'sale of house' on wall after troubling by neighbor In amroha
महिला ने लिखवाया मकान बिकाऊ है - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के हसनपुर के आदमपुर थाना इलाके के गांव पतेई खादर में एक परिवार ने दबंगों के डर से घर की दीवार पर मकान बेचने से संबंधित सूचना लिखवा दी। पड़ोसियों पर आरोप है कि जबरन घर पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। 
विज्ञापन


दीवार पर लिखा है कि यहां हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। जबकि पुलिस की ओर से इसे एक ही परिवार के लोगों के बीच मकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी रवि कश्यप पुत्र सतीशचंद का परिवार करीब 25 वर्ष पहले क्षेत्र के गांव पतेई खादर में जाकर बस गया था। रवि कश्यप और पत्नी सोमा का आरोप है कि बिरादरी के ही पड़ोसी लोग मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी रास्ते की तरफ का दरवाजा भी खोल लिया है। इसका विरोध करते हैं तो मारपीट की जाती है। जान से मारने की धमकियां दी जाती है। बहन बेटियों से बदतमीजी की जाती है। कहा कि तीन दिन पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। 

घर की एक साइड की दीवार भी तोड़ दी। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर भी आई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं गई। कई बार रहरा चौकी पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। इसलिए मकान बेचने को मजबूर हैं।

गांव पतेई खादर में कश्यप परिवार के चचेरे तहेरे भाइयों में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद है। पूर्व में कई बार दोनों को समझाया भी गया है, अब दीवार पर किसी ने मकान बेचने संबंधित बात खिली तो इसकी जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहित चौधरी, पुलिस चौकी इंचार्ज रहरा थाना आदमपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed