फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman was raped by brother-in-law, husband gave triple talaq

देवर ने महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman was raped by brother-in-law, husband gave triple talaq
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने भी बुरा भला कहा और मुंह बंद रखने को कहा। आरोप है कि इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल को उसका पति बाहर गया था। इसी दौरान देवर कमरे में घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता का कहना है कि पति ने अपने भाई को डांटने की बजाय महिला के साथ ही मारपीट की। महिला ने बताया कि इसके बाद वह अपनी मौसी के घर चली गई। 25 जून को पति मौसी के घर पहुंच गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी पवन कुमार ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed