फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman was brutally murdered, eight ribs found broken, rape not confirmed

महिला की बेरहमी से हत्या की गई, दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि, आठ पसली टूटी मिलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman was brutally murdered, eight ribs found broken, rape not confirmed
संभल। मक्के के खेत में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या की पुष्टि हुई है। महिला की आठ पसलियां टूटी मिलीं हैं। इससे जाहिर है कि महिला को पहले पीटा गया था। इसके बाद गले पर खुरपे के दो वार कर उसकी जान ली गई थी। हत्या को दूसरा रूप देने के लिए हत्यारों ने शव को निर्वस्त्र कर दिया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिर भी एहतियाती तौर पर स्लाइड को लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

गुुरुवार की शाम छह बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर निवासी अतर सिंह की 36 वर्षीय पत्नी जोंगेंद्री का निर्वस्त्र शव मक्के के खेत में मिला था। गले पर खुरपे के दो वार कर महिला की हत्या की गई थी। पति के मुताबिक महिला गुरुवार सुबह छह बजे खेत पर मेंथा की फसल की निराई करने के लिए उसके साथ गई थी, लेकिन सुबह आठ बजे अतर सिंह पत्नी को खेत पर छोड़कर मां को दवा दिलाने के लिए मुरादाबाद चला गया था। युवक शाम को पांच बजे जब घर लौटा तो पत्नी नहीं मिली। युवक ने परिजनों के साथ तलाश महिला को खोजा तो मक्के के खेत में उसका लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने मौका मुआयना किया था। वहीं, महिला के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जांच के ध्यान भटकाने के लिए महिला के शव को निर्वस्त्र किया गया था। टीमें जांच में लगीं हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला के नजदीकी आए शक के घेरे में
संभल। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे से महिला के नजदीकी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्यारों ने पहले महिला को मक्के के खेत में गिराकर पीटा और उसकी पसलियों पर लगातार वार किए। इससे महिला की दोनों ओर की पसलियां टूट गईं। इसके अलावा महिला के शरीर पर अन्य कोई निशान नहीं मिला। सांस नली कटने से महिला की मौत हुई थी। वहीं, पुलिस अब जांच में उन सभी लोगों को शामिल करेगी जिससे पहले उसकी कहासुनी या मारपीट हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed