{"_id":"6a0633cba1aef022a3085d25","slug":"woman-throws-six-month-old-girl-into-pond-two-youths-rescue-her-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115227-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छह माह की बच्ची को महिला ने तालाब में फेंका, दो युवकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छह माह की बच्ची को महिला ने तालाब में फेंका, दो युवकों ने बचाया
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में बृहस्पतिवार शाम को एक अज्ञात महिला द्वारा छह माह की बच्ची को ताली वाले तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे एक अज्ञात महिला नगर के ईदगाह के पास स्थित ताली वाले तालाब पर पहुंची। महिला ने बच्ची को तालाब में फेंका और वहां से फरार हो गई। पास में स्थित मजार के पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। वहीं मुर्गी फार्म पर मौजूद नगर के वाटिका कॉलोनी निवासी फहीम खान व मोहल्ला धोबियान निवासी फईम शोर सुनकर तालाब पर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची को तालाब में डूबते हुए देखा। दोनों ने तालाब में छलांग लगा दी। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फहीम खान ने बताया कि बच्ची का पेट दबाकर उसका पानी निकाला गया। वार्ड 19 निवासी शफीक की पत्नी ने डर से रो रही बच्ची को चुप कराया। बच्ची के लिए बाजार से कपड़े मंगवाए गए। शफीक की पत्नी ने बताया कि जबतक उसके पास बच्ची को लेने नहीं आता, इसे अपने पास ही रखूंगी।
फहीम खान ने बताया कि बच्ची के बारे में सूचना विधायक के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है। बच्ची किसकी थी। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। अब वह इस मामले की जांच करा रहे हैं। संवाद