फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman tearing voter list in panchayat election

वोटर लिस्ट पर बवाल, महिला ने फाड़े बैलेट पेपर

Wed, 14 Oct 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा तो कई गांवों में मचा लेकिन पाकबड़ा के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ पर ‘बवाल’ हो गया। दरअसल यहां जो वोटर लिस्ट थी उसमें तमाम के नाम ही नहीं थे। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। वोट डालने पहुंची हमीद की पत्नी फरजाना ने बैलेट पेपर फाड़ दिए।
विज्ञापन




जबकि जिला पंचायत प्रत्याशी का पति शमीम केंद्र में घुसकर मतदान कर्मियों से भिड़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस पोलिंग सेंटर पर करीब एक घंटा मतदान रुका रहा। पुलिस ने भी भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं। आदर्श जूनियर हाईस्कूल में बनाए गए पोलिंग सेंटर पर साढ़े दस बजे तक शांति पूर्ण मतदान होता रहा।
विज्ञापन




करीब ग्यारह बजे उस वक्त हल्ला मचा जब पता चला कि पोलिंग सेंटर पर जो वोटर लिस्ट है उसमें तमाम के नाम ही नहीं है। जबकि सेंटर के बाहर प्रत्याशियों के एजेंट जो वोटर लिस्ट लेकर बैठे थे उसमें नाम थे। लिहाजा यह सभी लोग पर्ची लेकर बूथ पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मगर वहां बैठे मतदान कर्मियों ने इन लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस पर हंगामा शुरू हो गया। वोट डालने पहुंची हमीद की पत्नी फरजाना निवासी शहनाई मंडप पाकबड़ा ने वहां रखे बैलेट पेपर उठाए और फाड़कर फेंक दिए। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसकी बाद में जमानत हो गई थी।



वहीं जिला पंचायत प्रत्याशी का पति शमीम अपने साथी युनूस के साथ केंद्र पर जाकर मतदान कर्मियों से भिड़ गया था। पुलिस ने इन दोनों को भी शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पाकबड़ा के इस सेंटर पर काफी देर हंगामा रहा।




मतदान भी रुक गया था। बाद में पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। एसडीएम ने पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाया और मतदान शुरू कराया। बाद में मतदान केंद्र पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed