फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman takes her own life by consuming poison after lover refuses to marry her.

Moradabad News: प्रेमी ने निकाह नहीं किया तो महिला ने जहर खाकर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman takes her own life by consuming poison after lover refuses to marry her.
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में बृहस्पतिवार को प्रेमी ने निकाह नहीं किया तो महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का बृहस्पतिवार को निकाह होना था लेकिन प्रेमी ने धोखा दे दिया। इसी कारण बेटी ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


अगवानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। दो साल से महिला अकेली रह रहीं है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया है। इस मकान में कस्बे के एक युवक का आना जाना था। इस दौरान युवक ने महिला को शादी का वादा कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक साल से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। महिला शादी के लिए युवक पर दबाव बना रही थी लेकिन युवक बहाना बनाकर टाल टाल देता था। कुछ दिन पहले युवक ने उसको भरोसा दिया कि वह महिला के पिता सऊदी जाने के बाद निकाह कर लेगा। महिला के पिता सऊदी चले गए। महिला ने फिर दबाव बनाया तो युवक ने बृहस्पतिवार को निकाह करने का वादा दिया। महिला निकाह की तैयारी में जुट गई लेकिन दोपहर में युवक ने निकाह से इंकार कर दिया। महिला ने फोन किया और बोली आज निकाह नहीं हुआ तो जान दे दूंगी। शाम चार बजे महिला ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कांठ रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल में लेकर गए तो वहां भी डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन उसे कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस टीम जांच करेगी। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed