फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman protest outside her in-laws house regarding her innocent child, family members closed door

Moradabad: मासूम को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर महिला, परिजनों ने बंद किया दरवाजा, पुलिस भी देखकर रह गई दंग

Thu, 21 Dec 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 02:13 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल पीड़ित महिला ने किसी भी प्रकार की लिखित तहरीर नहीं दी है। महिला के सुसरालियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman protest outside her in-laws house regarding her innocent child, family members closed door
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार में एक महिला बुधवार रात अपनी ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। ससुरालियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। पुलिस महिला को मनाने का प्रयास कर रही है। कटघर के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी इसी साल फरवरी माह में लाइनपार निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला की एक माह की बच्ची है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि पांच साल से वह अपने मायके में रह रही है। पति उसे बुलाने नहीं आ रहे थे। बुधवार शाम वह अपनी बच्ची को लेकर ससुराल आई है तो ससुराल वालों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की गई। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंतीपुर में युवक को चाकू मारकर किया घायल

मझोला के जयंतीपुर में मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जयंतीपुर निवासी रियाज अहमद ने बताया कि उसका बेटा शाहबाज (25) अपनी पत्नी निशा और बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है।


वह कारखाने में काम करता है। मंगलवार रात शाहबाज को उसके साले अकरम की पत्नी निशा ने फोन किया और बताया कि अकरम का मोहल्ले में विवाद हो गया है। शाहबाज ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी मौके पर आ गए और उन्होंने शाहबाज को खींच लिया और उसकी पिटाई की।


इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed