{"_id":"615f6b138ebc3e25e11e0531","slug":"woman-s-coil-snatched-in-front-of-police-post-woman-husband-and-children-injured-after-falling-from-bike-city-news-mbd4053889177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पुलिस चौकी के सामने महिला के कुंडल छीने, बाइक से गिरकर महिला, पति और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पुलिस चौकी के सामने महिला के कुंडल छीने, बाइक से गिरकर महिला, पति और बच्चे घायल
Fri, 08 Oct 2021 03:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:18 AM IST
सार
मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने महिला के कुंडल छीन लिए। घटना में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें महिला और बाइक चला रहा उसका पति और दो मासूम बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
मुरादाबाद शहर की पॉश कालोनियों के बाद अब लुटेरा बाइकर्स गैंग हाईवे पर दौड़ते वाहनों पर सवार महिलाओं निशाना बनाने लगा है। बुधवार को ऐसी ही एक दुस्साहसिक वारदात दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने घटी। यहां बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने झपट्टा मारकर बाइक सवार एक महिला से कुंडल छीन लिए। इस घटना में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें महिला और बाइक चला रहा उसका पति और दो मासूम बेटे घायल हो गए। चारों घायलों का घर पर ही उपचार चल रहा है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अक्का डिलारी निवासी हरिओम दलपतपुर स्थित डाक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर स्थित ज्वाला नगर में उनकी पत्नी उमा का मायका है। बुधवार को वह अपनी पत्नी उमा, दो बेटे आर्यन (8) और शौर्य (5) को साथ लेकर ज्वाला नगर गए थे। बुधवार रात करीब साढ़े आठ हरिओम पत्नी और बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक अभी दलपतपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने फ्लाईओवर से गुजर रही थी।
इसी दौरान पीछे से तेजी से एक बाइक आई, जिस पर दो बदमाश सवार थे। दंपती कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के दोनों कुंडल खींच लिए। इस छीनाझपट्टी में हरिओम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच बदमाश अपनी बाइक दौड़ाकर मुरादाबाद की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
इस घटना में हरिओम, उमा और दोनों बेटे आर्यन, शौर्य घायल हो गए। इसके बाद हरिओम ने हिम्मत कर अपनी बाइक और पत्नी बच्चों को सड़क किनारे किया। इसके बाद कॉल कर परिजन मौके पर बुला लिए। परिजन चारों घायलों को निजी डाक्टर के अस्पताल ले गए और उपचार कराया। इसके बाद सभी घर चले गए। हरिओम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी घर आए थे, मगर पूछताछ करने के बाद चले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

चौबीस घंटे बाद भी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी नहीं
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर बाइकर्स गैंग ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। हैरानी की बात ये है कि चौबीस घंटे बाद भी मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल को घटना की जानकारी नहीं थी, जबकि पीड़ित हरिओम का दावा है कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। ब्यूरो
हाईवे पर था कड़ा पहरा, फिर भी हो गई वारदात
बुधवार को लखीमपुर खीरी जा रहे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम समेत अन्य नेताओं को रोकने के लिए मूंढापांडे में टोल प्लाजा पर बैरियर लगाया गया था। नेता लखीमपुर खीरी की ओर न जा सकें। इसके लिए मुरादाबाद से लेकर रामपुर बॉर्डर तक हाईवे पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा अधिकारियों का अमला भी इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय था। बावजूद इसके बाइकर्स गैंग के सदस्य आए और घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
गनीमत रही कि कोई वाहन नहीं गुजरा
हरिओम का कहना है कि जिस तरह बाइक अनियंत्रित होकर गिरी थी। मैं तो आस ही छोड़ चुका था कि हम जिंदगी बच पाएगी। मेरी पत्नी और दोनों बच्चे बाइक पर सवार थे। हम सभी सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान पास से कोई वाहन नहीं गुजरा। ब्यूरो