फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Dead body of a woman found hanging

Sambhal: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Feb 2023 01:40 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 02 Feb 2023 01:40 AM IST
सार

रामपुर जनपद के बादली टांडा निवासी वीर सिंह ने करीब साढ़े तीन वर्ष पहले अपनी बेटी सपना का विवाह दतावली गांव में सोनू के साथ किया था। महिला के पिता का कहना है कि वह आठ दिन पहले बेटी को बुलाने के लिए गांव आए थे। उस समय बेटी को उसके पति व ससुरालियो ने नहीं भेजा था।
 

विज्ञापन
Sambhal Dead body of a woman found hanging
कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में बुधवार को सपना (28) पत्नी सोनू का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


रामपुर जनपद के बादली टांडा निवासी वीर सिंह ने करीब साढ़े तीन वर्ष पहले अपनी बेटी सपना का विवाह दतावली गांव में सोनू के साथ किया था। महिला के पिता का कहना है कि वह आठ दिन पहले बेटी को बुलाने के लिए गांव आए थे। उस समय बेटी को उसके पति व ससुरालियो ने नहीं भेजा था।
विज्ञापन


बेटी ने बताया था कि वह काफी परेशान है और पति शराब पीकर मारपीट करता है और दहेज की मांग करता है। बुधवार को सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed