फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman returning from satsang dies in bike accident, sister-in-law injured

Moradabad News: बाइक की टक्कर से सत्संग से लौट रही महिला की मौत, भाभी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from satsang dies in bike accident, sister-in-law injured
अगवानपुर। कांठ रोड स्थित शेरुआ धर्मपुर में सड़क पार कर रहीं ननद-भाभी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमरोहा देहात निवासी जग्गो (70) की मौके पर मौत हो गई। उनकी भाभी धर्मपुर निवासी आशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय दोनों सत्संग सुनने के बाद घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

अमरोहा के लतीफपुर निवासी जग्गो शुक्रवार रात सत्संग सुनने के लिए घर से आई थीं। शनिवार को मुरादाबाद में सत्संग सुनने की वजह से शेरूआ धर्मपुर में अपने मायके में ही रुक गई थीं। रविवार को गांव में जग्गो और उसकी भाभी आशा सत्संग सुनने गई थीं। सत्संग खत्म होने के बाद जग्गो रास्ते में सभी महिलाओं को समझाती आ रही थीं। इसी दौरान जग्गो और आशा कांठ रोड पर मार्ग पार करने लगीं।
विज्ञापन

वहीं कमलेश कुछ महिलाओं के साथ सड़क के दूसरी ओर रुक गईं। आशा अपने हाथ में जग्गो का हाथ पकड़कर सड़क पार कराने लगीं। इसी दौरान शेरुआ चौराहे की ओर से एक बाइक ने कार से बचने के चक्कर में दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जग्गो पीछे की ओर सिर के बल सड़क पर गिर गईं। वहीं आशा दूसरी तरफ जाकर गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग जग्गो को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर बेटे पप्पू, कोठीवाल, जयपाल, जयवीर और तीनों बेटियों रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed