फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped, pressured to convert, Shiv Sena creates ruckus

Moradabad News: महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, शिवसेना का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman raped, pressured to convert, Shiv Sena creates ruckus
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी अब महिला पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर शिव सेना के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह फर्म में काम करती है। इसी फर्म में सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी दूसरे समुदाय का युवक माल सप्लाई करता है। इसी दौरान उसने महिला से बातचीत बढ़ा ली और फोन नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी महिला से वीडियो कॉल करने लगा। एक दिन आरोपी बहाने से महिला को कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला को यहां कोल्ड डि्रंक पिलाई और हलवा खिला दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने दुष्कर्म होने का एहसास किया तो आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। इस वीडियो के जरिए आरोपी कई बार महिला को होटल में बुला चुका है। महिला का कहना है कि आरोपी उस पर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करने के बाद उसके साथ शादी कर ले। महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसकी जानकारी मिलने पर शिव सेना के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा अन्य पदाधिकारी के साथ शनिवार शाम कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है तो वह शांत कर चले गए। कोतवाली प्रभारी जसपाल ग्वाल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed