{"_id":"6a287b29a02966c2100f989f","slug":"woman-on-bike-dies-after-being-hit-by-car-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-921850-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थानाक्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर गनेशघाट कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका पति घायल हो गया।
रामपुर के अजीम नगर थानाक्षेत्र के इमरते गांव निवासी कल्याण सिंह अपनी पत्नी सावित्री (50) को साथ लेकर सोमवार की सुबह गनेशघाट में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। मंगलवार की शाम पांच बजे पति पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गनेशघाट के पास हाईवे पर कट पार करते समय मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डाक्टरों सावित्री को मृत घोषित कर दिया। कल्याण सिंह को भर्ती कर लिया। दंपती की दो बेटियां और दो बेटे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। संवाद