फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman murdered by slitting her throat, sister-in-law made unconscious and tied hands and legs

Moradabad News: महिला की गला रेतकर हत्या, देवरानी को बेहोश कर हाथ-पैर बांधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat, sister-in-law made unconscious and tied hands and legs
कांठ (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के दरियापुर रफायतपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े सीमा (38) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी देवरानी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सोमवार दोपहर परिजन खेत से लाैटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ, फोरेंसिक, डाॅग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र में खादर के गांव दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले हरपाल सिंह सोमवार की सुबह करीब नाै बजे अपने बड़े बेटे राहुल कुमार, छोटे बेटे गौरव कुमार और सौरभ कुमार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। घर में राहुल की पत्नी सीमा (38) और सौरभ की पत्नी सुधा (31) थीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग खेत से घर पहुंचे तो कोई दिखाई नहीं दिया। गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहाेशी की हालत में फर्श पर पड़ी थी और मुंह और हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। परिजनों ने सीमा की तलाश की तो वह घर में ही बने भूसे के कमरे में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बेहोश सुधा को बिजनौर के कस्बा स्योहारा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी देहात माैके पर पहुंच गए। मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोसेंसिक, डॉग स्क्वाड और एसओजी की टीम को भी मौके पर बुलाया। कई घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पति राहुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed