{"_id":"689114a21bd92fb4fa0ca288","slug":"woman-molested-video-goes-viral-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-701949-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला से छेड़खानी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला से छेड़खानी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज इलाके की एक गली में रविवार की शाम महिला के साथ एक व्यक्ति ने सरेआम अश्लील हरकत की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
रविवार की शाम एक महिला बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। महिला को अकेला देखकर एक सिरफिरा पीछे लग गया। उसने महिला को पकड़कर अश्लील हरकत की। महिला ने विरोध किया तो वह मौके से भाग निकला। इस बीच गली में मौजूद कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। तीस सेकंड के इस वीडियो को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। तीन टीमें गठित की गई हैं। देर रात तक आरोपी के बारे में सुराग मिला है।