{"_id":"6695c754de06490f42012554","slug":"woman-molested-in-ac-coach-of-lucknow-chandigarh-express-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-439767-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज... आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज... आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 06:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:35 AM IST
सार
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ सहयात्री ने छेड़खानी कर दी। महिला की शिकायत के बाद मुरादाबाद जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12231) के थर्ड एसी कोच में महिला के साथ छेड़खानी हो गई। महिला की शिकायत पर ट्रेन को मुरादाबाद स्टेशन पर जीआरपी ने अटेंड किया। आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला ने तहरीर में बताया है कि वह शाहजहांपुर से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। 13 जुलाई की देर रात 1:30 बजे ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। उनकी लोअर बर्थ थी। अपर बर्थ वाला यात्री आरोपी सत्येंद्र पांडे उनकी बर्थ पर आया और बैठ गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसने प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया। इस पर महिला की नींद खुल गई और उन्होंने अपने पति को सारी बात बताई। पति ने फौरन जीआरपी को फोन किया और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी ने कोच में जाकर महिला से बातचीत की। आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शाहजहांपुर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। घटना शाहजहांपुर की है इसीलिए वहीं से इसकी विवेचना होगी।