{"_id":"666aa9d708b0e84d9a0fc3e5","slug":"woman-is-adamant-on-staying-with-her-lover-in-moradabad-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं प्रेमी के साथ रहूंगी...', बेटी को गोद में लेकर थाने पहुंची महिला; जिद के सामने परिवार और पुलिस बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं प्रेमी के साथ रहूंगी...', बेटी को गोद में लेकर थाने पहुंची महिला; जिद के सामने परिवार और पुलिस बेबस
Thu, 13 Jun 2024 02:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:00 PM IST
सार
मुरादाबाद से अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला अपने बेटी को गोद में लेकर थाने पहुंची। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला की जिद के आगे परिवार और पुलिस भी बेबस दिखी।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबााद के कुंदरकी इलाके के एक गांव निवासी महिला अपनी बच्ची के साथ बुधवार दोपहर को थाने पहुंची। महिला पुलिस से की शिकायत में प्रेमी के साथ जाने की बात कही। परिजनों व अन्य लोगों के समझाने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला एक दिन पहले मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक अविवाहित है। महिला मंगलवार को प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर महिला का पति व परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर में कार्रवाई की मांग की थी।
बुधवार दोपहर को महिला अपनी बच्ची के साथ कुंदरकी थाने में पहुंच गई। महिला के साथ उसका प्रेमी नहीं था। महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और उसके साथ शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
कुछ ही देर में थाने में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर महिला के परिजन भी थाने पहुंचे। परिजनों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान पंचायत ने भी समाधान खोजने का प्रयास में जुटी नजर आई।

देर रात में महिला के प्रेम-प्रसंग का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव से एक महिला के पति ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ घर से चली गई है। महिला बुधवार दोपहर को अपने बच्ची के साथ थाने में आ गई। दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है।