फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman injured on shooting range

जानलेवा शूटिंग: महिला को लगी गोली, गंभीर

Wed, 26 Apr 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
woman injured on shooting range
gun
मतलबपुर फायरिंग रेंज पर जीआरपी के एक दिवसीय फायरिंग अभ्यास के दौरान इंसास से चली गोली ढ़ाई किलोमीटर दूर खेत में काम कर रही एक महिला के पैर में जा लगी। चार लोग बाल बाल बचे। इससे हडकंप मच गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को कांठ के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर जीआरपी के जवान इंसास राइफल से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे किसी जवान की राइफल की गोली रेंज से बाहर निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में गन्ने की बोआईकर बेटे कुलवीर, दीपू, बेटी रचना तथा बटाईदार नवीहसन, नजमुल के साथ लौट रही सुमन (47) पत्नी देवराज सिंह निवासी खलीलपुर कद्दीम थाना कांठ को लग गई। जिससे हडकंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही सुमन जमीन पर गिर गई। गोली दांये पैर में घुटने से ऊपर लगी थी। परिजन किसी तरह उसे उठाकर गांव तक लाए। फिर वाहन से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। गोली अंदर फंसी हुई थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन कॉसमॉस अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया है। सूचना पर कांठ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने घटना का मुआयना भी किया है। फिलहाल परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed