फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman injured in leopard attack while cutting grass in Kanth's Bharatpur

Moradabad News: कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in leopard attack while cutting grass in Kanth's Bharatpur
कांठ। खेत में घास काट रही महिला पर गन्ने के खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। वह उसे अपने पंजों में दबोचकर खींचने लगा तो आसपास मौजूद महिलाओं व ग्रामीणों ने लाठी-डंडे फटकारते हुए शोर मचाया तो तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में ही भाग गया। लेकिन तेंदुए के द्वारा किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाने के बाद परिजन कांठ सीएचसी लेकर आए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर की रहने वाली महिला निर्वेश देवी (39) पत्नी विजयपाल सिंह मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अपने ही गांव के शेर सिंह, मुन्नी देवी, सर्वेश देवी, मुन्नू सिंह आदि के साथ पशुओं के लिए जंगल में घास लेने गई थी। वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित अमर सिंह के खेत में घास काट रही थी। इस दौरान खेत में गन्ने के बीच छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया और वह निर्वेश को पंजों में दबोचकर खींचने लगा, उसके चीखने पर आसपास ही काम कर रहे ग्रामीणों और महिलाओं का ध्यान उस ओर गया तब उन्होंने शोर मचाते हुए लाठी-डंडे फटकारे तो तेंदुआ निर्वेश को छोड़कर गन्ने के खेत में ही चला गया लेकिन तेंदुए के हमले में सिर और चेहरे पर गहरे जख्मों के आने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन पहले घायल को इलाज के लिए बिजनौर के हल्दुआ माफी स्थित निजी अस्पताल ले गए। उधर, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर ग्रामीणों को वहां से हटाया। कुछ ही देर में मुरादाबाद वन रेंजर राजेश कुमार शर्मा, बिलारी रेंजर रिजुल कंसल, कांठ से वन दरोगा राजेंद्र सिंह, ठाकुरद्वारा से पीयूष जोशी, नीटू चौहान आदि वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों व इलाके में तेंदुए की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन



...फोटो सं. 19, 20, 21, 23



हमले के बाद तेंदुआ पकड़ने को भरतपुर में लगा पिंजरा



कांठ। मंगलवार की शाम खेत में घास काट रही भरतपुर की निर्वेश देवी पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के गांव सलेमपुर में कई दिन से लगे पिंजरे को वहां से हटाकर अब भरतपुर में लगाया है। वहीं इसके अलावा छजलैट के गांव समंदपुर और सीकरी में पिछले कई दिन से तेंदुए की बढ़ी हुई गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने रसूलपुर चौहरा में लगे पिंजरे को हटाकर मंगलवार की शाम समंदपुर में लगाया है। इन दोनों स्थानों के अलावा भी क्षेत्र के गांव दयानाथपुर, कुचावली, शाहपुर अब्दुलवारी, रामसराय भांकरी, राजीपुर खद्दर और कासमपुर में कई दिन से पिंजरे लगे हुए हैं। तेंदुए की निगरानी और उसकी तलाश के लिए मंगलवार की शाम ठाकुरद्वारा से ड्रोन मंगाया गया है। जिससे भरतपुर के जंगल में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



तेंदुए की तलाश में विभागीय टीमें लगी हुई हैं। सलेमपुर में लगे पिंजरे वहां से हटाकर भरतपुर में लगाया गया है। ड्रोन के जरिए तेंदुए की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह सतर्क रहें और खेतों या जंगलों में अकेले और निहत्थे न जाएं। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे घेरे या छेड़ें नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर 9759730666 पर सूचना दें।
-पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed