फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman injured by baton, report filed against four

Moradabad News: डंडे के वार से महिला घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman injured by baton, report filed against four
कांठ। कहासुनी के दौरान महिला पर डंडे से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को डंडे सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी मझरा निवासी रवि कुमार ने थाने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि नौ दिसंबर की रात उसके पड़ोसी जागेश के घर में बनी दुकान में भरे भूसे में अचानक आग लग गई थी। जब वह उसकी मां तेजवती और भाभी पिंकी आग बुझाने पहुंचे तो आरोप है वहां मौजूद जागेश, उसके भाई चंद्रपाल, किशन तथा चंद्रपाल की पत्नी शिवानी उन पर ही आग लगाने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान चंद्रपाल ने डंडे से उसकी मां तेजवती पर जान से मारने की नियत से वार कर दिया। जिससे उसकी मां गंभीर घायल हो गई। उसकी भाभी को भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पुलिस को वह डंडा भी बरामद हुआ है, जिससे उसने तेजवती पर हमला किया था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में भी पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed