{"_id":"65bc1c8b4affbdc8d4047438","slug":"woman-given-triple-talaq-for-not-meeting-dowry-demand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-335219-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी मरियम ने तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। जिसमें मरियम ने बताया कि 3 जनवरी 2021 को चंदौसी के मोहल्ला नोन निवासी वारिस अली से निकाह हुआ था।
निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर पति आये दिन मारपीट करने लगा था। 2 अगस्त 2023 को पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची। जिसके बाद पंचायत में समझौता कराकर ननद पीड़िता को 17 दिसंबर को अपने साथ ले गई थी। 21 दिसंबर 2023 को उसने फिर से बाइक और रुपयों की मांग को लेकर मारपीट करके पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति वारिस अली के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, तीन तलाक समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।