फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman gang-raped, report filed

Moradabad News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, report filed
ठाकुरद्वारा। सुरजन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती के निकाह के तीन दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म व पति की आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के ससुराल पक्ष के छह नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार पंचायत में गांव के ही एक युवक के साथ निकाह किया था। दोनों में करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी सऊदी अरब से लौटा था, उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ उससे निकाह कर लिया था। निकाह 13 अक्तूबर को हुआ था। तीन दिन बाद उसका शव जंगल में अपने खेत में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। पीएम रिपोर्ट में उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पहले युवक के पिता की ओर से युवक की पत्नी व पत्नी के परिजनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर कर कर कहा कि निकाह के बाद वह घर पर पहुंची। 16 अक्तूबर को वह जसपुर से खरीदारी कर आई, तभी उसकी ससुराल पक्ष के चार युवक उसके कमरे में आ गए और कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति ने कमरा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन चारों ने कमरा नहीं खोला और बाद में सभी ने उसके पति को बांधने का प्रयास किया तो, उसका पति वहां से भाग गया था। अगले दिन उसे पता चला कि उसके पति ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली है।

युवती का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी फहीम, नईम, साजिद, अकील, खलील और रहीसन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed