फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman duped of Rs 1.20 crore by showing land papers

Moradabad News: जमीन के कागजात दिखाकर महिला से ठगे 1.20 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 1.20 crore by showing land papers
ठाकुरद्वारा। जमीन के कागजात दिखाकर एक महिला से तीन भाइयों ने 1.20 करोड रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव तरफ दलपत निवासी मगन देई पत्नी सतबीर सिंह ने सोमवार को इस मामले में सीओ और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें मगन देई ने कहा है कि उसे एक प्लॉट की जरूरत थी। जिसका जिसकी सूचना उसने प्रसारित कराई। महिला के अनुसार इस पर गांव करनावाला खालसा निवासी तीन भाई नौ अगस्त 2025 को उससे मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी गांव में अपनी भूमि बताकर उसके दस्तावेज दिखाए। इस पर उसने उनसे गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में भूमि का सौदा किया तो 1.20 करोड़ रुपये में भूमि का सौदा हो गया। जिसका स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी हो गया। महिला के अनुसार आरोपियों ने पूरा पैसा नकद लेन की बात कही। इस पर उसने अपने रिश्तेदारों से नगद और ऑनलाइन पैसा मंगवाकर आरोपियों को गांव के लोगों की मौजूदगी में पूरा पैसा दे दिया। उन्होंने कहा कि पूरी रकम मिलने पर वह उसे जमीन पर कब्जा करा देंगे। पूरे पैसे मिलने के बाद भी उन्होंने जमीन पर कब्जा नहीं कराया और न ही बैनामा कराया। टालमटोल करने लगे। महिला ने आरोपियों के दिए गए कागजात चेक कराए तो वह फर्जी निकले। जोर देने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। 30 अक्तूबर 2025 को उन्होंने उसके घर पर आकर उसे धमकाया और कहा कि पैसे मांगा तो मांगे तो तुझे जान से मार देंगे। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed