फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband arrested

Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband arrested
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी अर्जुन चंद्रा ने कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बहन प्रीति चंद्रा (25) की शादी 21 नवंबर 2021 को कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर निवासी प्रताप चंद्रा के साथ हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से प्रताप व उसके परिवार के लोग प्रीति को दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगलवार को पति और सास ने मिलकर प्रीति की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर अर्जुन और उनके परिवार के लोग प्रीति की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने देखा कि प्रीति का शव फर्श पर पड़ा था। ससुराल के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अर्जुन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पति प्रताप और सास संगीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article