फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances; body found hanging.

Moradabad News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; body found hanging.
ठाकुरद्वारा। एक मोहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चौखट पर दुपट्टे के फंदे सहारे लटका मिला। घटना बुधवार एक बजे की है। महिला के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का निकाह मुरादाबाद के एक मोहल्ला निवासी वेल्डिंग मिस्त्री के साथ हुआ था। बाद में महिला अपने पति के साथ ठाकुरद्वारा में आकर रहने लगी। उसके दो बच्चे हैं। बुधवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे। पति भी काम पर गया था। दोपहर करीब एक बजे बच्चे स्कूल से वापस आए तो दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बच्चों के शोर मचाया तो पड़ोसी आए गए। लोगों ने दरवाजे के अंदर झांका तो महिला चौखट पर दुपट्टे के फंटे के सहारे लटकी दिखी। लोगों ने छत से अंदर जाकर दरवाजा खोला। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले परिजनों ने महिला को फंदे से उतार दिया था। महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसे आत्महत्या बता रहे थे। जानकारी मिलने पर महिला के भाई भी वहां पर आ गए। भाई ने बहन की मौत को संदिग्ध बताया और कहा कि पांच फीट की चौखट पर कोई फंदे पर लटक कर आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने अपनी बहन की हत्या की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी और लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया। पुलिस करीब तीन घंटे तक वहां रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस वहां से वापस लौट आई। उन्होंने कहा कि उनकी जांच में महिला ने आत्महत्या की है। इसका कारण उन्होंने महिला के पति के उसके भाई से रुपये उधार लेना और कर्ज होना बताया। उन्होंने कहा कि महिला के पति का भी कुछ दिन पहले हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। इसमें काफी पैसे खर्च हो चुके थे। महिला पति पर भारी कर्ज और आर्थिक तंगी को लेकर तनाव में रहती थी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इसी कारण महिला ने आत्महत्या की।
फोटो 7,8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed