फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies during delivery, parents create ruckus, demand police action against in-laws

Moradabad News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस से की ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, parents create ruckus, demand police action against in-laws
ठाकुरद्वारा। एक गांव की महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने उसकी ससुराल में पहुंचकर हंगामा किया। ससुराल पक्ष पर महिला को मारने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव पीलकपुर गुमानी निवासी सोमपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी रेखा का विवाह 11 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिस पर रेखा की शादी उसके देवर दुरवेश से कर दी गई थी। सोमपाल सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके पति और ससुराल वाले तंग रखते थे। पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। रेखा को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है मायके वालों को सूचित किए बिना ही महिला के शव को अपने घर ले गए फिर पुलिस को सूचना देगा उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमपाल सिंह ने शनिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मारा है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed