फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after falling from bike while dozing off

Moradabad News: झपकी आने पर बाइक से गिरी महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike while dozing off
मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र में सुंदरपुर खजरा संपर्क मार्ग पति के साथ मायके से लौट रही सरोज देवी (52) नींद की झपकी आने पर बाइक से गिर गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को महिला के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन




कुंदरकी थाना क्षेत्र के हरियाना गांव निवासी सरोज देवी बुधवार को पति प्रेम सिंह के साथ बाइक से संभल जिले के गांव सिंहपुर भटावली में स्थित अपने मायके को गई थी। बृहस्पतिवार शाम को सरोज देवी पति के साथ मायके से लौट रही थी। सुंदरपुर खजरा संपर्क मार्ग पर सरोज देवी बाइक से गिर गई। सिर के बल गिरने के चलते महिला के सिर में गंभीर चोट गई। प्रेम सिंह परिजनों के साथ सरोज को लेकर पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने से सरोज देवी बाइक से नीचे गिरी और सिर में ज्यादा चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




पाकबड़ा से महिला का शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सरोज ने परिवार में तीन बेटे और एक बेटी छोड़े है। वहीं बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
कुंदरकी में बेहोश होकर गिरी विवाहिता, गई जान



कुंदरकी। शुक्रवार शाम नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में रूबी (35) पत्नी मुशाहिद अंसारी की अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई। परिजन रूबी को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। विवाहिता के आकस्मिक निधन से परिजन गम से बेहाल हो गए। देर शाम में इंशा के नमाज के बाद विवाहिता के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतका ने अपने तीन बच्चे छोड़े है। बताते है कि मृतका रूबी व्यवहार कुशल थीं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बाखूबी अंजाम देती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article