फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman dead body found in water tank at moradabad

पानी के टैंक में मिला युवती का शव, पुलिस को लाश के पास मिला ऐसा आपत्तिजनक सामान देखकर हैरान

Mon, 24 Dec 2018 09:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found in water tank at moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद के कटघर के कल्याणपुर में करीब 38 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या कर उसका शव एक प्लाट के अंदर बने पानी के टैंक में फेंक दिया। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर  शराब की बोतल और यूज्ड कंडोम मिले हैं। 
विज्ञापन


इससे किसी सेक्स रैकेट का अंदेशा गहरा गया है। पुलिस के अनुसार युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि कल्याणपुर में कटघर निवासी अशोक कुमार का प्लाट है। इस प्लाट में वह फैक्ट्री बनाना चाह रहे थे। 
विज्ञापन


निर्माण कार्य हो रहा था। लेकिन अशोक की मौत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। प्लाट की चार दीवारी हो गई थी लेकिन उसमें गेट नहीं लगा था। इस प्लाट में रविवार सुबह घास चराने के लिए बकरियों को लेकर बच्चे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्लाट के अंदर ही मौजूद एक पानी के टैंक में सलवार सूट पहने युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना बच्चों ने स्थानीय लोगों और चौकीदार राजेंद्र को दी थी। राजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

युवती के सिर में चोट के निशान थे। खून निकला हुआ था। शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास कि ए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। 

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समय पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस द्वारा कागज तैयार नहीं किए जा सके, इस वजह से रविवार को शव का युवती के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed