{"_id":"6299b48c8f77bb55f651a5d8","slug":"woman-dead-body-found-in-field-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Murder: गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिला 28 साल की महिला का शव, देखकर पुलिस के भी उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Murder: गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिला 28 साल की महिला का शव, देखकर पुलिस के भी उड़े होश
Fri, 03 Jun 2022 12:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:55 PM IST
सार
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली के तेवर खास गांव में गन्ने के खेत में 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिलारी कोतवाली के तेवर खास गांव में गन्ने के खेत में 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। दरअसल, कुछ महिलाएं सुबह लगभग 10:00 बजे गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। यहां उन्होंने ऊपर रस्सी लिपटा हुआ एक बोरा पड़ा देखा। महिलाओं ने वापस घर लौट कर यह सूचना तेवर खास गांव के प्रधान पति को दी।
सूचना पर कोतवाली बिलारी प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बोरे के ऊपर बंधी रस्सी खोली तब लिहाफ में लिपटा हुआ एक 28 वर्षीय महिला का सड़ा गला शव निकला। पुलिस के अनुसार, महिला के पैर में बिछिया और पायल भी हैं वह शादीशुदा लग रही है।
विज्ञापन
काले रंग की पजामी और ग्रे कलर का कुर्ता पहने हुए हैं बिलारी पुलिस की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की है। जैसे ही तेवर खास गांव में यह खबर फैली कि एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
शव से बदबू आ रही थी। जिससे लगता है कि तीन-चार दिन पहले यह शव खेत में डाला गया है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न हो पाने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पुलिस को आशंका है की महिला कि कहीं और हत्या करके शव को यहां लाकर डाला गया है।