फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman crossing rail track dies after being hit by train

रेल ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing rail track dies after being hit by train
मुरादाबाद। क्रासिंग बंद होने के कारण ऑटो से उतरकर रेल ट्रेक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ अगवानपुर से दवाई लेने के लिए आई थीं। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

थाना अमरोहा क्षेत्र के गांव दोड़ी वाजिदपुर निवासी महिला लक्ष्मी (41) अपने बेटे चंद्रपाल सिंह के साथ गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर से दवाई लेने के लिए आई थीं। जब वह अगवानपुर पहुंची तो यहां रेल क्रासिंग बंद था। जिस पर लक्ष्मी ऑटो से उतरकर पैदल रेल ट्रेक पार करने लगी। इसी बीच ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

क्रासिंग पर खड़े लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन लक्ष्मी ने नहीं सुना और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। यहां से लक्ष्मी को गंभीर हालत में कॉसमॉल अस्पताल लगाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से बेटे चंद्रपाल का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और वह कोई कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed