{"_id":"67c413bdec5cb293c70e67d2","slug":"woman-committed-suicide-shocked-by-death-of-a-pet-cat-in-amroha-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पालतू बिल्ली की मौत... इस उम्मीद में तीन दिन तक शव के साथ रही पूजा; फिर आहत महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पालतू बिल्ली की मौत... इस उम्मीद में तीन दिन तक शव के साथ रही पूजा; फिर आहत महिला ने की खुदकुशी
Sun, 02 Mar 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:10 PM IST
सार
अमरोहा में पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला तीन दिन तक मरी हुई बिल्ली को साथ रखे थी। शनिवार की रात करीब 8 बजे पूजा की मां गजरा देवी उसके कमरे में पहुंची तो पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि मरी हुई बिल्ली वहीं पास में ही थी।
विज्ञापन
Woman suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में पालतू बिल्ली की मौत से आहत पूजा (32) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला तीन दिन से मरी हुई बिल्ली के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के रहरा अड्डा पर स्वर्गीय गुलाबदास का परिवार रहता है। गुलाब दास ने बेटी पूजा की शादी करीब आठ साल पहले दिल्ली में की थी। शादी के दो साल बाद ही पूजा पति से अलग हो गई थी और वह अपने माता-पिता के पास रहने लगी थी।
घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पूजा रहती थी। वह एक बिल्ली पाले हुए थी। पूजा को बिल्ली से बहुत प्रेम था। वह उसके बिना नहीं रह पाती थी। बताते हैं कि तीन दिन पहले बिल्ली की मौत हो गई थी। मृत बिल्ली को पूजा ने दफनाने नहीं दिया।
विज्ञापन
पूजा कहती थी कि बिल्ली जीवित हो जाएगी। इसलिए उसके साथ ही वह रह रही थी। परिजनों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार की रात करीब 8 बजे पूजा की मां गजरा देवी उसके कमरे में पहुंची तो पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि मरी हुई बिल्ली वहीं पास में ही थी।

सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूजा के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका ने अपने पीछे मां और दो भाई छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।