फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman cheated of Rs 23 lakh in the name of selling plot

Moradabad News: प्लाॅट बेचने के नाम पर महिला से 23 लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 23 lakh in the name of selling plot
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्लाॅट बेचने के नाम पर 23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर काजीपुरा निवासी नसीम अहमद, अमरोहा जनपद के चौधरपुर निवासी आकिल, कांठ थाना क्षेत्र के अकबरपुर चैदरी निवासी सत्तार और फरियाद के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें पीड़ित महिला ने बताया आरोपी अकबरपुर चैदरी में प्लाटिंग कर रहे हैं। आरोपियों ने एक प्लाट बेचने के लिए महिला से अलग अलग तारीखों में 23 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद महिला को पता चला कि प्लाटों में विवाद चल रहा है। इसके बाद महिला ने अपनी रकम वापस मांगी। 14 अक्तूबर 2024 को नसीम अहमद ने उसे अपने घर बुला लिया। वहां अन्य आरोपी भी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसका दबाने की कोशिश की तो उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed