फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten up over land dispute, case filed against seven

Moradabad News: जमीन के विवाद में महिला को पीटा, सात के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over land dispute, case filed against seven
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जाने से मार देने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला की ओर से एसीजेएम मुरादाबाद न्यायालय में वाद दायर कर कहा गया कि उसके बेटे की हत्या होने के बाद उसके पति द्वारा अर्जित संपत्ति को कब्जाने की नीयत से परिवार के ही बॉबी, ज्ञानचंद, राहुल, बॉबी की पत्नी खुशबू, राहुल की पत्नी चीनू, उमेश की पत्नी उपदेश कुमारी और उनके एक रिश्तेदार अरविंद सिंह बीती 25 अक्तूबर को उसके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। नामजद आरोपी बॉबी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार घटना के समय जब थाना बिलारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तब अदालत में वाद दायर किया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed