फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten up for protesting against making her photo viral on social media

Moradabad News: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for protesting against making her photo viral on social media
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला के फोटो पोस्ट कर दिए। महिला ने आरोपी युवती से इसकी शिकायत की तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। युवती के भाई ने उसके साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 25 जून 2024 को नवीन नगर की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका मेघा मन्नत ने फेसबुक और अन्य सोशल साइट पर एक युवक के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद आरोपी ने महिला के फोटो पोस्ट कर दिए और उस पर अश्लील कमेंट्स भी किए।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने मेघा से फोटो पोस्ट करने के बारे में जानकारी की तो वह बिफर पड़ी। भाई के साथ मिलकर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस पर कैंची से हमला किया गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है कि युवती के भाई ने उसके साथ छेड़खानी की और सोने की चेन भी लूट ली। महिला ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article