फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten for opposing second marriage

Moradabad News: दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for opposing second marriage
ठाकुरद्वारा। विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और इसका विरोध करने पर ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव शाहबाजपुर कला निवासी आलम जहां ने शुक्रवार को अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें उसने कहा कि उसकी शादी 6 सितंबर 2018 को शरीफ नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे पैदा हुए इनमें दो पुत्र और एक पुत्री है। अपने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर वह अपने मायके में रह रही है। उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और महिला को अपने घर ले आया है। इसकी जानकारी मिलने पर वह 30 जनवरी को रात अपनी ससुराल में पहुंची। आरोप है कि उसे देखकर उसके ससुराल वाले भड़क गए। उसे लात घुसों, डंडों से मारा पीटा। उसका गला घोटकर हत्या की भी कोशिश की गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आलम जहां ने बताया कि पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed