{"_id":"68c7240ed787ee0865001a65","slug":"woman-attacked-with-knife-for-pressuring-her-for-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-730669-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का दबाव बनाने पर महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का दबाव बनाने पर महिला पर चाकू से हमला
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। कटघर क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह तीन बच्चे की मां है। एक साल पहले उसकी मुलाकात दससराय चौकी क्षेत्र के युवक से हुई। युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद महिला पति से तलाक लेकर युवक के साथ रहने लगी। युवक ने महिला का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला निकाह की बात करती तो वह टाल देता था।
महिला ने सात सितंबर को युवक से निकाह के लिए दबाव बनाया जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक के पिता ने भी महिला को जान से मारने तक की धमकी दी है। इस मामले में एसएसपी ने कटघर पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।