फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman assaulted doctor in district hospital, ruckus

Moradabad News: जिला अस्पताल में महिला ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted doctor in district hospital, ruckus
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में रविवार रात एक महिला ने डॉक्टर के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है विरोध करने पर महिला मारपीट करने लगी। जिसमें डॉक्टर की शर्ट भी फट गई। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महिला ने भी डॉक्टर और स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी एक महिला रविवार रात जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां महिला के रिश्तेदार का बच्चा भर्ती है। महिला बार-बार वार्ड में घुस रही थी। डॉ. विकास कुमार ने महिला से वार्ड बाहर जाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान महिला भड़क गई। उसने डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता कर दी। डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो महिला मारपीट करने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने डॉक्टर की शर्ट भी फाड़ दी। इस घटना से अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत कराया। महिला ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ डॉक्टर और स्टाफ ने अभद्रता की है।पुलिस महिला को थाने ले गई है। प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed