फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman and his lover arrested in fake loot case

प्रेमी संग घर बसाने को बेताब थी परवीन, रच डालीं साजिशें तीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
woman and his lover arrested in fake loot case
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में हुए फर्जी लूटकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अनपढ़ और सामान्य सी दिखने वाली महिला शबाना परवीन ने ऐसी साजिशें रच डालीं कि उनके बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए। महिला ने प्रेमी के साथ घर बसाने, पति को जेल भिजवाने और पड़ोसी परिवार की पुलिस से पिटाई करने के मकसद से अपने घर में लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नागफनी के दीवान का बाजार मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले तस्लीम ने शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी थी चार बदमाश उसके घर में घुसे और उसकी पत्नी शबाना परवीन, बेटी और बेटे को चाकू के बल पर कवर कर लिया। बदमाश जेवर व नकदी लूट कर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि बाहरी व्यक्ति मोहल्ले में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने पति पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शबाना परवीन बार बार अपने बयान बदल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शबाना के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिससे पता चला कि महिला दौलत बाग गली नंबर दस निवासी अपने चचेरे देवर रिहान से रोज फोन बातचीत करती थी। जिस वक्त की घटना बताई गई थी उससे पहले और बाद भी रिहान और शबाना के बीच बातचीत हुई थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि रिहान के साथ उसके दो साल से संबंध हैं। वह उससे निकाह करना चाहती थी, लेकिन पति निकाह में बाधक बना हुआ था। इसलिए उसने साजिश के तहत घर से कुछ जेवर पति की दुकान में छिपा दिए थे। बाकी पुलिस दुकान से जेवर बरामद करें तो पति पर ही शक जाए। इसके अलावा महिला ने बताया कि उसे पहले से जानकारी थी कि पड़ोसी शनिवार की रात बाहर जाएंगे। उस दिन लूट का नाटक आसानी से रचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज बेटी को छोड़ने जाता था पति
मुरादाबाद। शनिवार की रात जैसे ही महिला का पति रोज की तरह अपनी बड़ी बेटी को उसकी नानी के घर सोने के लिए छोड़ने गया था। उसके कुछ ही देर बाद उसने शोर मचा दिया था कि उसके घर में बदमाश आए और लूटपाट कर चले गए। उसने ही पति को यह बात बताई और पति ने पुलिस को सूचना दी। सीओ इंदू सिद्घार्थ ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी की निशानदेही पर 52 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर बरामद कर दिए हैं।
ग्यारह और एक बजे के बीच प्रेमी को बुलाती थी घर
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला का पति ग्यारह बजे से एक बजे के बीच अपनी दुकान पर छोले पूरी और भटूरे बेचता था। जबकि दो बजे वह घर लौट आता था। महिला ग्यारह और एक बजे के बीच ही अपने प्रेमी को फोन कर बुला लेती थी।

इसलिए थी पड़ोसन से रंजिश
मुरादाबाद। शबाना परवीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छह माह पहले पड़ोसन ने रिहान को उसके घर में देख लिया था। शबाना को शक था कि उसका यह भेद कहीं खोल न दिया जाए। इसलिए शबाना ने अपनी पड़ोसन का नाम भी इस मामले में पुलिस को बता दिया ताकि पुलिस उसे सबक सिखा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed