फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman along with her lover got her husband murdered In Bhojpur Bijna village of Moradabad

खुद ही उजाड़ा मांग का सिंदूर: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की रची साजिश, पहले पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

Mon, 30 May 2022 07:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 May 2022 07:04 PM IST
सार

भोजपुर के बीजना गांव में युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोमवार दोपहर को एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रमेश की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई थी। जिसमें रमेश को पहले शराब पिलाई गई, फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई।

विज्ञापन
woman along with her lover got her husband murdered In Bhojpur Bijna village of Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर के बीजना गांव में मजदूर रमेश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। सोमवार को पुलिस ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पत्नी के कहने पर ही प्रेमी ने साजिश रचकर अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रमेश को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हत्या कर जंगल में शव फेंक दिया था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर को एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के बीजना गांव निवासी रमेश (30) 24 मई की शाम से लापता था। 28 मई (शनिवार) की सुबह पड़ोसी गांव चकबेगमपुर निवासी ओमप्रकाश  के खेत में रमेश का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

रमेश के भाई राधेश्याम की तहरीर पर गांव के ही रिंकू, चुस्की उर्फ बिन्टू और मनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने तीनों आरोपी की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का घोषित किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रमेश की पत्नी सीमा के चुस्की उर्फ बिन्टू से करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। रमेश को भी इसकी भनक लग चुकी थी। जिसे लेकर रमेश सीमा के साथ मारपीट करता था। पुलिस का दावा है कि एक दिन सीमा ने अपने प्रेमी से कहा था कि वह रमेश की हत्या कर दे। इसके बाद हम दोनों मुरादाबाद में साथ रहेंगे। प्रेमिका के उकसाने पर चुस्की उर्फ बिन्टू रमेश की हत्या के लिए तैयार हो गया था।

विज्ञापन

चुस्की ने रमेश की हत्या के लिए अपने गांव के दो दोस्त रिंकू और मनोज को तैयार किया। घटना वाले दिन रिंकू के जरिए रमेश को शराब पिलाने के बहाने चकबेगमपुर बुला लिया था। इसी दौरान चुस्की और मनोज भी आ गए। चारों ने जंगल में बैठ कर शराब पी। नशा होने पर तीनों ने मिलकर रमेश की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश ओम प्रकाश के खेत में फेंक दी और फरार हो गए थे। एसपी देहात ने बताया कि केस में रमेश की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed