फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman advocate's brother attacked with rods

Moradabad News: महिला अधिवक्ता के भाई पर राड डंडों से हमला

Wed, 29 Apr 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman advocate's brother attacked with rods
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के शिव विहार लाइनपार में महिला अधिवक्ता के भाई पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिव विहार लाइनपार निवासी अधिवक्ता प्रीति शुक्ला ने 27 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 26 अप्रैल की शाम लगभग 7:30 बजे वह घर पर मौजूद थीं। इसी समय पड़ोसी पातीराम, उसके बेटे विजय, पुत्री काजल और दो अज्ञात युवक गाली गलौज करते हुए मकान के गेट पर लात मारने लगे। उसने गेट खोला तो सभी मेरे भाई को पूछने लगे। धमकी देने लगे कि तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे। इस बीच भाई रजत कुमार शुक्ला के आने पर पड़ोसियों ने रॉड, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके भाई के सिर, कमर और चेहरे पर काफी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

आवाज सुनकर सुनकर काॅलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस दौरान उसने अपने पिता के मोबाइल से 112 नंबर डायल किया लेकिन नंबर नहीं मिल सका। इस मामले में पुलिस ने पातीराम, उसके पुत्र विजय, पुत्री काजल और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed