फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman accused of rape by husband's friend, report

पति के दोस्त पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape by husband's friend, report
मुरादाबाद। एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति की गैरमौजूदगी में घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ की और महिला के गले की चेन छीनकर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर मझोला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी एक महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति का दोस्त है और अक्सर घर आता रहता है। महिला का आरोप है कि सात अप्रैल को जब उसका पति घर पर नहीं था तो आरोपी घर में आ गया। घर में महिला को अकेला पाकर उसने दुराचार किया। इसके बाद घर में तोड़फोड़ की और सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला का कहना है कि पति के घर आने पर उसने आकाश की शिकायत की। इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर रविवार को मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed