{"_id":"6a1ca259c15dc768ff0078ce","slug":"woman-accused-of-culpable-homicide-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-914924-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैरइरादतन हत्या की आरोपी \nमहिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैरइरादतन हत्या की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुुलिस ने बबलू सैनी की मौत के मामले में आरोपी महिला को सोनकपुर फ्लाईओवर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कांशीराम नगर के नजदीक भोला सिंह मिलक एडीए क्वार्टर निवासी बबलू सैनी और परिवार के लोगों के बीच बी ब्लॉक देशी शराब ठेके के नजदीक 22 फरवरी को मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल बबलू सैनी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुुलिस ने इस मामले में बबलू सैनी के बड़े भाई बुद्धा सैनी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
इस बारे में थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को सोनकपुर फ्लाईओवर के नीचे कांशीरामनगर भोला सिंह मिलक निवासी रीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इसके पहले तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ब्यूरो